Wednesday, Apr 30, 2025

पहलगाम हमला केन्द्र व सुरक्षा एजेंसियों की चूकः हरीश चौधरी

175 Views

featured

2025, 27 Apr


- कांग्रेस महासचिव की दो टूक, दोषियों पर करें कार्रवाई
ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र के प्रभारी हरीश चौधरीने कहा कि पहलगाम हमला पूरी तरह केन्द्र सरकार व सुरक्षा एजेंसियों की चूक है। कांग्रेस की सरकार से मांग है कि दोषी कोई भी हो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो चाहे वह किसी भी जाति धर्म समाज के हों। इस मामले में कांग्रेस का प्रधानमंत्री से कहना है कि वह कार्रवाई करें, हम सरकार के साथ है। श्री चौधरीने रविवार को ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस धर्म आधारित हिंसा के सदैव खिलाफ रही है और धर्म के आधार पर देश बांटने की साजिश का विरोध करती है। चैधरी ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा शासन में संवैधानिक संस्थाओं, सार्वजनिक संस्थाओं को समाप्त किया जा रहा है। बल्कि संविधान के साथ भी छेड़छाड़ करने की साजिश की जा रही है।
मप्र के प्रभारी हरीश चौधरीने रविवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा शासन में संवैधानिक संस्थाओं, सार्वजनिक संस्थाओं को समाप्त किया जा रहा है या अपने लोगों को इन संस्थाओं पर बैठाकर कब्जा किया जा रहा है। संविधान की मूल भावना के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाने का आव्हान किया है। भारत का संविधान कांग्रेस पार्टी की देन है जिसे कांग्रेस नेताओं के काफी संघर्ष करने के बाद आजादी को हासिल कर बनाया गया है। कांग्रेस ने संविधान देश के लिए लागू किया, देश की सेवा की। वहीं जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे के साथ कांग्रेस ने हमेशा इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक आयोजन में शामिल होकर कहा था कि संविधान बचाने कांग्रेस दायित्व का निर्वाह कर रही है। देश का संविधान बनाने में कांग्रेस विचार और विचारधारा का गौरव मिला है।
हरीश चौधरी ने कहा कि 28 अप्रैल को राज्य स्तरीय रैली संविधान बचाने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें देश की एकता अखंडता का संकल्प लेंगे। इस रैली में भारत सरकार की संविधान विरोधी नीयत से आमजन को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर, विधानसभा स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी। संविधान एक दिन में समाप्त नहीं किया जा सकता है। 10 साल की डा मनमोहन सरकार ने भोजन का, सूचना का, भूमि अधिग्रहण करने का, वन अधिग्रहण आम नागरिकों के अधिकारों को लेकर बिल लेकर आए। वहीं नरेन्द्र मोदी की दस वर्ष की सरकार में जो भी बिल लेकर आए उसमें भ्रम की स्थिति बनी हुई है। देश के नागरिकों के साथ संविधान को संजोने संवारने का कार्य राहुल गांधी ने करके अपने दायित्व का निर्वहन किया है। संविधान की रक्षा की है। देश मंे जातिगत जनगणना की बात राहुल गांधी कर रहे है, जिससे देश में समाजों में समानता आएगी। कांग्रेस इसके लिए दृढ इच्छा नीयत के साथ खड़ी है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य में रोजगार, न्यायालय, नशे को लेकर चिंता जायज है। लाडली बहना के 3000 रूपये नहीं आने से लेकर किसानों को वाजिब दाम नहीं मिलने आदि को लेकर पूछे प्रश्न के जबाब में जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी झूठ की गारंटी है। इसमें ना तो लाडली बहना को लाभ मिल रहा है ना गैस सिलेंडर मिल रहा है ना ही किसान को लाभ मिल पा रहा है। पहलगाम की घटना को लेकर राहुल गांधी के स्टेंड को लेकर पूछे जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि इसमें राहुल गांधी ने पहले दिन ही चूक मानी थी। कांग्रेस भी उनके स्टेंड पर कायम है। दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई होना चाहिये। धर्म के आधार पर देश को बांटने की साजिश है ऐसा हुआ तो एक भी इंसान नहीं बचेगा। जातिगत जनगणना को जनता ने चुनाव में नकार दिया के बारे में उन्होंने  कहा कि हमारी विचार और विचारधारा आमजन को समझ में नहीं आई। लोकतंत्र में बहुमत जनता ने हमें नहीं दिया। हम अपने मुददे पर कायम है। इसमें भाजपा द्वारा भ्रांति फैलाई जा रही है। जिसे आम जनता के पास जाकर भ्रांति को दूर करना चाहिये।
पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, सांसद राज्यसभा अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक डा. सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह, विक्रांत भूरिया, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, आरपी सिंह, राम पांडे, शहर जिलाध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, प्रवीण पाठक, मितेन्द्र दर्शन सिंह आदि मौजूद थे। 

 





You May Also Like

Others

आईआईटीटीएम ने किया जेएनयू से एमओयू साइन


ग्वालियर। भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान आईआईटीटीएम ने देश की प्रसिद्ध यूनीवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ एक अनुबंध एमओयू साइन किया है।  जिससे अब देश भर के बच्चों को पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन की बेहतर शिक्षा मिलेगी । इससे संस्थान द्वारा संचालित बीबीए टीटी, एएमबीए टीटीएम एवं पीएचडी पर्यटन प्रबंधन कार्यक्रमों

Read More »

Add

Entertainment

फिल्म 'विधायक जी' की शूटिंग होगी ग्वालियर में


ग्वालियर। विधायक जी फिल्म के निर्माता निर्देशक अक्षय गोठी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार अब फिल्मों को बढावा दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आने वाली फिल्म विधायक जी के लिए आगामी 30 जुलाई से होटल सनबीम में ऑडीशन अेस्ट होंगे। इसके लिए उन्हांेने ग्वालियर के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
निर्माता निर्देशक अक्षय गोठी ने आ

Read More »

Links

Contact Us

Editor:

Phone: 0751-2424800

Email: sandhyaduniya404@gmail.com


Link:

जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश

Follow us at: